Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026: 16, 17 और 18 जनवरी 2027

Last updated:

Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026 की तिथि जारी। परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को होगी। RSSB का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देखें।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026: राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से स्नातक स्तर की CET परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को नई दिनाक में करवाई जाएगी इस परीक्षा को सुचना के अनुसार 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में तथा 18 जनवरी को सुबह एक पारी में परीक्षा करवाई जाएगी। 

अभी आपको तिथि के अलावा भी समय और परीक्षा सेण्टर के नाम की सूचना बताई जाएगी। यहाँ आपको परीक्षा तिथि, पुराना और नया कार्यक्रम, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और नेगेटिव मार्किंग की पूरी जानकारी मिलेगी।
Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026 Notification

Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026: संक्षिप्त जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामराजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026
आयोजन बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा स्तरस्नातक स्तर
परीक्षा तिथि16, 17 और 18 जनवरी 2027
परीक्षा की स्थितिसंभावित
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल प्रश्न150
कुल अंक300
परीक्षा अवधि3 घंटे
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़े: राजस्थान बारहवी लेवल सीईटी परीक्षा तिथि 2026 यहा से देखे 

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा कब होगी?

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 की परीक्षा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 18 जनवरी 2027 को होगी। परीक्षा का दिनवार कार्यक्रम इस प्रकार है:

परीक्षा तिथिपरीक्षा का कार्यक्रम
16 जनवरी 2027दो पारियाँ
17 जनवरी 2027दो पारियाँ
18 जनवरी 2027सुबह एक पारी

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

विवरणपरीक्षा पैटर्न
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न150
कुल अंक300
प्रत्येक प्रश्न के अंक2
परीक्षा अवधि3 घंटे
नेगेटिव मार्किंगएक-तिहाई अंक

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026

राजस्थान CET स्नातक स्तर की परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  1. भारत और राजस्थान का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।

  2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।

  3. भारत का भूगोल।

  4. राजस्थान का भूगोल।

  5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।

  6. भारत की अर्थव्यवस्था।

  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था।

  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।

  9. तार्किक विवेचन एवं गणित।

  10. समसामयिक घटनाएँ एवं नागरिक कर्तव्य।

  11. जन स्वास्थ्य।

  12. कंप्यूटर की जानकारी।

  13. सामान्य हिंदी।

  14. सामान्य अंग्रेजी।

राजस्थान CET में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में आप गलत उत्तर देते है तो आपके नंबर में से नकारात्मक अंक किये जायेगे जो इस आधार पर होगा :

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होने के कारण गलत उत्तर देने पर लगभग 0.67 अंक की कटौती होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर सोच-समझकर देने चाहिए।

CET परीक्षा में OMR के पाँचवें विकल्प का नियम

बोर्ड के विस्तृत विज्ञापन के अनुसार, OMR उत्तर पुस्तिका में प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D और E पाँच विकल्प दिए जाएंगे।

  • उत्तर देने के लिए सही विकल्प का गोला नीले बॉल पेन से भरना होगा।

  • यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो विकल्प E का गोला भरना अनिवार्य है।

  • किसी भी विकल्प का गोला नहीं भरने पर ऐसे अधिकतम 10 प्रतिशत प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा।

  • यदि 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरा गया तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

  • निर्धारित परीक्षा समय के बाद छूटे हुए प्रश्नों के लिए विकल्प E भरने और जाँचने हेतु 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का नोटिस कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा तिथि का नोटिस आसानी से देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. वेबसाइट पर News Notifications या संबंधित विज्ञप्ति सेक्शन में जाएँ।

  3. CET Graduation Level 2026 के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का नोटिस खोजें।

  4. नोटिस PDF डाउनलोड करें।

  5. उसमें समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर–2026 की परीक्षा तिथियाँ और पारियों का विवरण देखें।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026 Important Links

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि16 से 18 जनवरी 2027
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम NotificationClick Here
RSSB Official WebsiteClick Here

Frequently Asked Questions

1.राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा कब होगी?

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।

2.राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा कितनी पारियों में होगी?

16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियाँ तथा 18 जनवरी को सुबह एक पारी प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल पाँच पारियों में परीक्षा का कार्यक्रम दिया गया है।